बड़वानीमुख्य खबरे

सेंधवा। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी -आर्य

  • भाजपा के 43वें स्थापना दिवस पर हुए कार्यक्रम।

सेंधवा।
भाजपा के 43 वर्ष के सफर में पार्टी ने उच्चाइयों को छूते हुए आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व अनेक राज्यों में भाजपा की सरकार कायम है। भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्रवादी होकर जनहित में योगदान देने वाला है। उक्त कथन पूर्व मंत्री अंतरसिंह आर्य ने ग्राम पंचायत जामपाटी में भाजपा के 43वें स्थापना दिवस के ध्वजारोहण के व्यक्त व्यक्त किये। आर्य ने कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ की हड्डी कार्यकर्ता होते है ओर भाजपा में कार्यकर्ताओं की फ़ौज है। यही वजह है कि विपक्ष एक होकर भी भाजपा को हिला नहीं पाया है। भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि भाजपा का 43वां स्थापना दिवस विधानसभा की सभी पंचायत व नगर के सभी वार्डाें में मनाया गया। हर मतदान बूथ पर बूथ स्तर के अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया गया। जिसमे भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता व पेज प्रमुख उपस्थित रहे इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय व भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाये। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। नगर के सभी वार्डाे में नपा पार्षद की उपस्थिति में बूथ अध्यक्ष ने भाजपा का ध्वजारोहण किया। नपा अध्यक्ष जनसंपर्क कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष एस वीर स्वामी ने ध्वजारोहण कर पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि भाजपा के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी रहे। उस समय वे भी बॉम्बे अधिवेशन में गये थे। वे सिद्धान्तवादी थे, उनके मार्गदर्शन में पार्टी ने उच्चाईओ को छुआ है। वे दो से तीन बार सेंधवा भी आये थे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राहुल पवार, छोटू चौधरी, रामेश्वर पालीवाल, सुरेश गर्ग, रोहित गर्ग, विवेक तिवारी, श्याम पाटिल, नवनीत पालीवाल, अमित मालवीय उपस्थित थे।

सेंधवा में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा सदस्यगण
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!