मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा। तिरंगा बाइक रैली निकालेंगे, सेनानियों की याद में स्मारक का लोकार्पण होगा

नपा की बैठक में अध्यक्ष की मौजूदगी में परिषद ने लिया निर्णय,

सेंधवा।
अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश अभियान के चलते 14 अगस्त को तिरंगा बाइक रैली निकाल कर हर घर तिरंगा का संदेश दिया जाएगा। उक्त निर्णय नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने पार्षदों की उपस्थित में लिया। नपा मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत देश की आजादी में अपना सहयोग देने वाले स्वंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में स्मारक का लोकार्पण किया जाएगा। जिसमे नगर के 20 स्वंत्रता संग्राम सेनानी के नाम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश लिखे शिलालेख पर अंकित रहेगा। 14 अगस्त को सुबह 11 बजे लोकार्पण किया जाकर दोपहर 12 बजे किला परिसर से तिरंगा बाईक रैली निकाली जावेगी। जो नगर के मुख्य मार्गाे से गुजर कर किला परिसर में समाप्त होगी। इसके लिए शासकीय, अर्दशासकीय विभागो के अतरिक्त नगर के समाजजन को भी आमंत्रित किया गया है। जिसमे अग्रवाल समाज, ब्राह्मण समाज, शिम्पी समाज, महाराष्ट्रीन समाज, पालीवाल समाज, जैन समाज, मुस्लिम समुदाय, सहित अन्य समाजों को तिरंगा बाईक रैली के लिए आमंत्रित कर हर घर तिरंगा फहराया जाने का संदेश देना है। कार्यक्रम के तहत शाम 4 बजे लक्ष्मी मंदिर से कलश यात्रा निकाली जावेगी। कलश में 24 वार्डाे की मिट्टी लेकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अमृत वाटिका में वृक्ष रोपण किया जाकर वसूदा वंदन किया जायेगा। बैठक में सांसद प्रतिनिधि अरुण चौधरी, प्रवक्ता सुनील अग्रवाल, नपा उपाध्यक्ष मोहन जोशी, पार्षद छोटू चौधरी, लक्ष्मी शर्मा, प्रकाश निकुम, कांता बाई यादव, शकील मंसूरी, सचिन शर्मा, अखिलेश पवार, कालू सांवले, सीएमओ राजेश मिश्रा, मधु चौधरी, दयानंद पाटीदार, सचिन अलुने विशाल जोशी आदि उपस्थित थे।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!