विविध
परशुराम महासभा महिला प्रकोष्ठ एवं नारी शक्ति संगठन का संयुक्त आयोजन
राजेन्द्र नगर क्षेत्र हुआ गणगौरमय

इंदौर, । श्री परशुराम महासभा महिला प्रकोष्ठ एवं नारी शक्ति संगठन राजेन्द्र नगर के संयुक्त तत्वावधान में गणगौर महापर्व पर राजेन्द्र नगर क्षेत्र में ऐतिहासिक बाना निकाला गया।
कार्यक्रम संयोजक पूनम संजय मिश्रा ने बताया कि पति की लंबी उम्र एवं कुंवारी कन्याओं के लिए मन पसंद दूल्हे की कामना से किए जाने वाले इस पर्व पर सोलह श्रृंगार में सज-धज कर आई महिलाओं ने बैंडबाजों, घोड़ा-बग्धी, पालकी और राधा कृष्ण की वेशभूषा में शामिल होकर उत्साह का माहौल बनाए रखा। सम्पूर्ण राजेन्द्र नगर क्षेत्र इस बाने के कारण गणगोर मय नजर आ रहा था। जवाहर सभागृह से प्रारंभ इस बाने ने संपूर्ण राजेन्द्र नगर में भ्रमण करते हुए डुप्लेक्स पर प्रसादी के साथ विराम लिया। बाने में श्रीमती रेणुका जीतू पटवारी, पूर्व महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा, श्रीमती रोशनी बलराम वर्मा सहित नारी शक्ति संगठन की बहनें भी बड़ी संख्या में शामिल हुई।