बड़वानीमुख्य खबरे
सीहोर के रुद्राक्ष महोत्सव से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो महिलाओं की मौके पर ही मौत, 6 घायल

बड़वानी
सीहोर में शिव कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के रुद्राक्ष महोत्सव से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई वहीं आधा दर्जन महिलाएं मामूली रूप से घायल हो गई। घायलों को परिजन महाराष्ट्र के सिरपुर अस्पताल ले गए। वहीं मृतकों का पोस्टमार्टम जुलवानिया किया गया।
अव्यवस्था के शिकार महाराष्ट्र के श्रद्धालु जब वापस लौट रहे थे तब नेशनल हाइवे पर जुलवानिया के समीप एक ढाबे के पास उनका वाहन पेड़ से जा टकराया। भीषण हादसे में मौके पर ही दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसे में 6 अन्य महिलाओ को मामूली चोट आई है। घायलों को परिजन सिरपुर महाराष्ट्र के अस्पताल लेकर गए हैं। मृतको में 50 वर्षीय पटोंदा अमलनेर महाराष्ट्र निवासी सोभाबाई लुकडू पाटिल और 55 वर्षीय कमलबाई आत्माराम पाटिल शामिल है।