इंदौरधर्म-ज्योतिष

राजबाड़ा पर अश्विन जोशी मित्र मंडल ने बांटे तिल-गुड़ के लड्डू

इंदौर,  सूर्य उत्तरायण एवं मकर संक्रांति पर्व की पूर्व बेला में आज विधानसभा क्षेत्र क्र. 3 के पूर्व विधायक अश्विन जोशी मित्र मंडल द्वारा राजबाड़ा पर शहर के नागरिकों को मकर संक्रांति महापर्व की शुभकामनाएं देकर तिल-गुड़ के लड्डुओं का वितरण किया गया।

            राजबाड़ा पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी शामिल रहीं। कांग्रेस नेता पं.  संजय मिश्रा ने बताया कि गौरव शर्मा, पप्पू बिरथरे, शंकर शर्मा, राकेश नरवले, अनमोल ढोली, विनोद मेहरा, बिट्टू शुक्ला, भूपेन्द्रसिंह सलूजा, नीलू काका, अशोक चतुर्वेदी, किशोर शुक्ला, इम्तियाज पहलवान, मो. राशिद, विनय मावले ने राजबाड़ा से गुजरने वाले नागरिकों को शुभकामनाएं देकर तिल-गुड़ के लड्डुओं से मुंह मीठा करवाया। मातृशक्तियों में श्रीमती मनीषा शिरोड़कर, गायत्री तिवारी, रश्मि वर्मा, सुनीत शिंदे, अनीता मिश्रा, रेखा शर्मा एवं अश्विन जोशी मित्र मंडल के साथियों ने भी शुभकामनाएं देकर हिन्दू संस्कृति के इस पर्व पर तिल-गुड़ के लड्डू भेंट किए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!