बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा
सेंधवा। गुप्त नवरात्र पर पिताम्बरधाम में सहस्त्र चंडी पाठ आयोजन 30 जनवरी से

सेंधवा। शहर से 7 किलोमीटर दूर मुंबई आगरा मार्ग पर खड़किया स्थित पीतांबरा धाम मां बगलामुखी माता मंदिर में गुप्त नवरात्र पर सहस्त्र चंडी पाठ का आयोजन होगा। उज्जैन व अन्य स्थानों से पधारे 41 पंडितजनों के द्वारा आचार्य श्री नागेंद्र शर्मा जी के मार्गदर्शन में सहस्त्र चंडी पाठ किया जाएगा। 30 जनवरी से शुरू होने वाले सहस्त्र चंडी पाठ 5 फरवरी तक चलेंगे और 6 फरवरी को पूर्णाहुति होगी। पूर्णाहुति पर हवन कर पूजन होगा। प्रतिदिन होने वाले सहस्त्र चंडी पाठ में कोई भी श्रद्धालु यजमान के रूप में बैठ सकते हैं। प्रतिदिन होने वाले सहस्त्र चंडी पाठ में बैठने के लिए श्रद्धालु आचार्य श्री शर्मा के मोबाइल नंबर 7898499390 पर संपर्क कर सकते हैं।