महिलाओं के नारी सम्मान योजना के फॉर्म भर विधायक ने दी जानकारी

सेंधवा।
किले अंदर विधायक कार्यालय पर विधायक ग्यारसीलाल रावत के नेतृत्व में कांग्रेस की नारी सम्मान योजना को लेकर कार्यक्रम रखा गया। जिला प्रवक्ता रवि अर्से ने बताया की कर्यक्रम मे महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुभद्रा परमार, ब्लॉक अध्यक्ष उषा सैनी, उपाध्यक्ष विमल सोलंकी, शिवकुमारि सहित अन्य महिलाओ को पुष्पमाला व गुलदस्ते दे कर उनका सम्मान किया गया। वहीं कर्यक्रम मे मौजूद महिलाओ के नारी सम्मान योजना के फॉर्म भी भरे गए। आगामी समय मे सभी वार्ड मे कांग्रेस के कर्यकर्ताओ द्वारा घर घर जा कर फॉर्म भरे जायेंगे। कर्यक्रम मे विधायक ग्यरसीलाल रावत द्वारा नारी सम्मान योजना के बारे मे विस्तार से बताया गया। विधायक सहित महिला जिला अध्यक्ष सुभद्रा परमार, जिला प्रवक्ता रवि अर्से, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष शांताराम खरते, जनपद उपाध्यक्ष सीताराम बर्डे पूर्व पार्षद प्रिंस शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकिशन ने भी नारी सम्मान योजना को ले कर अपने विचार रखे। कर्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पार्षद हरचरण भाटिया, पार्षद वली शेख, इकबाल पार्षद, पार्षद इलमुद्दीन मंसूरी, संजय गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष अमित गुजर, परसराम सेनानी,ढुढरा सरपंच,कोल्की सरपंच अटल आर्य, राजाराम सरपंच,किशन शर्मा, प्रकाश गायकवाड, राजेंद्र भालसे, हरदास बर्डे सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे। कर्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र गाडवे ने किया।