बड़वानीमुख्य खबरे

सेंधवा नपा में 7 समितियों के सभापतियों और सदस्यों की घोषणा

-नपा अध्यक्ष ने नगर विकास के लिए विभिन्न समितियों के सभापतियों को सौंपा दायित्व

सेंधवा।
नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने प्रेसिडेंट इन काउंसिलिंग की सात समितियों की घोषणा की है। जिसके तहत विभिन्न समितियों में सभापति और सदस्यों को नियुक्त किया है। समितियों में नगर पालिका के 24 वार्डों के पार्षदों को स्थान दिया गया है। नगर पालिका से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन जोशी को स्वच्छता व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग की समिति का सभापति और समिति में 5 पार्षदों को सदस्य नियुक्त किया है। इसी तरह नपा के पूर्व उपाध्यक्ष और वार्ड 9 के पार्षद अशोक छोटू चौधरी को राजस्व वित्त व लेखा विभाग का सभापति नियुक्त किया है। इस समिति में पांच पार्षद सदस्य नियुक्त हुए है। नगर पालिका के प्रेसिडेंट इन काउंसिलिंग की सात समितियों की घोषणा पर नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, पूर्व मंत्री अंतरसिंह आर्य, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एस वीरा स्वामी, सांसद प्रतिनिधि अरुण चौधरी, विकास आर्य, भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल सहित पार्षदों और भाजपा नेताओं ने हर्ष जताया है। बता दे राजस्व वित्त एवं लेखा विभाग समिति में अशोक छोटू चौधरी को सभापति बनाया गया है। वहीं इस समिति में पांच पार्षद गणेश राठौड़, वली मोहम्मद शेख, कमल पाटिल, नीलेश यादव और अनिता धामोने को सदस्य बनाया गया है।

इसी प्रकार गणेश महादेव राठौड़ को जल कार्य और सीवरेज विभाग समिति का सभापित बनाया गया है। वहीं पांच पार्षदों अशोक चौधरी, प्रकाश निकुम, इकबाल शाह, पिंकी पवार और प्रिया वर्मा को सदस्य बनाया गया है। पार्षद प्रकाश निकुम को लोक निर्माण, उद्यान, विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग समिति का सभापति बनाया गया है। वहीं पार्षद गणेश नरगावे, कालू सावले, लक्ष्मी शर्मा, मोना शर्मा, साजिया इलमुद्दीन मंसूरी को सदस्य बनाया गया है। इसी प्रकार पार्षद कमल पाटील को सामान्य प्रशासन समिति का सभापति बनाया गया है। वहीं पार्षद गणेश नरगावे, अशोक चौधरी, ललीता शर्मा, कांता बाई यादव और हरचरणसिंह भाटिया को सदस्य बनाया गया है।

जोशी को स्वच्छता व ठोस अपशिष्ट प्रबन्ध विभाग
इसी प्रकार स्वच्छता व ठोस अपशिष्ट प्रबन्ध विभाग समिति में नपा उपाध्यक्ष मोहन जोशी को सभापति बनाया गया है। वहीं पार्षद लक्ष्मी शर्मा, अनिता धामोने, कालू सावले, शकील मंसूरी और रइसा बी कय्यूम शेख को सदस्य बनाया गया है। वहीं पार्षद गणेष नरगावे को योजना, यातायात परिवहन एवं सूचना प्रोद्योगिकी विभाग का सभापति बनाया गया है। वहीं पार्षद ललीता शर्मा, लता चौधरी, छोटू चौधरी, मोहन जोशी और पिंकी पवार को सदस्य बनाया गया है। पार्षद लता बुधा चौधरी को शहरी गरीबी उपशमन विभाग समिति का सभापति बनाया गया है। वहीं पार्षद मोना शर्मा, कालू सावले, नीलेश यादव, कला बाई भावरे और प्रकाश निकुम को सदस्य बनाया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!