
रुस्तम का बगीचा में पूरे जोश एवं उत्साह के साथ मनाई गई संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती
इंदौर। , समाज को शिक्षित बनाने, संघर्ष करने और संगठित रहने के लिए अपना समूचा जीवन समर्पित कर देने वाले संत रविदास की 649 वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को रुस्तम का बगीचा स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर एवं धर्मशाला पहुंचकर नगर निगम में प्रतिपक्ष के नेता चिंटू चौकसे, शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अरविन्द बागड़ी, विजय सिंह यादव, पार्षद सैफू कुशवाह, शैलेश गर्ग, आकाश कुशवाह, विजय तिलवे एवं इंदौर नगर अहिरवार समाज 11 पंच कमिटी केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष करणसिंह गोलिया ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन कर उनकी सेवाओं का उल्लेख किया।
बागड़ी ने बताया कि संत शिरोमणि की 649 वीं जयंती पूरे जोश, उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाई गई। जयंती महोत्सव पर समाज की ओर से निकाली गई भव्य शोभा यात्रा का भी सभी नेताओं ने स्वागत किया एवं समाजबंधुओं को जयंती महोत्सव की बधाइयाँ दी।
रुस्तम का बगीचा में पूरे जोश एवं उत्साह के साथ मनाई
गई संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती
इंदौर, । समाज को शिक्षित बनाने, संघर्ष करने और संगठित रहने के लिए अपना समूचा जीवन समर्पित कर देने वाले संत रविदास की 649 वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को रुस्तम का बगीचा स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर एवं धर्मशाला पहुंचकर नगर निगम में प्रतिपक्ष के नेता चिंटू चौकसे, शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अरविन्द बागड़ी, विजय सिंह यादव, पार्षद सैफू कुशवाह, शैलेश गर्ग, आकाश कुशवाह, विजय तिलवे एवं इंदौर नगर अहिरवार समाज 11 पंच कमिटी केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष करणसिंह गोलिया ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन कर उनकी सेवाओं का उल्लेख किया। बागड़ी ने बताया कि रविवार को संत शिरोमणि की 649 वीं जयंती पूरे जोश, उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाई गई। जयंती महोत्सव पर समाज की ओर से निकाली गई भव्य शोभा यात्रा का भी सभी नेताओं ने स्वागत किया एवं समाजबंधुओं को जयंती महोत्सव की बधाइयाँ दी।



