
विश्व जागृति मिशन के स्थापना दिवस पर सुंदरकांड 26 मार्च को
इंदौर। लोक विख्यात आचार्य सुधांसु माहराज द्वारा 34 वर्ष पूर्व रामनवमी के दिन विश्व जागृति मिशन की स्थापना की गई थी। 35 वे स्थापना दिवस के संबंध में आनंदधाम आश्रम से प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार इस पुनीत अवसर पर इंदौर मंडल के द्वारा सुंदरकांड का आयोजन किया जा रहा है ।
मंडल के महामंत्री कृष्ण मुरारी शर्मा, विजय पांडे,दिलीप बडोले ने बताया कि दिल्ली स्थित *आनंद धाम आश्रम में भी गुरुवार, दिनांक 26 मार्च 2025 को ही स्थापना दिवस का मुख्य आयोजन संपन्न होगा*
वही इंदौर मंडल द्वारा गुरुवार दिनांक 26 मार्च 2026 को दोपहर 3:30 बजे से मिशन के कैसरबाग रोड स्थित कार्यालय में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन न किया गया है।
*परम पूज्य सदगुरुदेव द्वारा स्थापित विश्व जागृति मिशन के 35 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में इंदौर मंडल द्वारा आयोजित सुंदरकांड के पाठ के पुनीत आयोजन में मिशन परिवार के आप सभी गुरुभक्तों से सपरिवार उपस्थित रहेंगे।
*रामनवमी तथा विश्व जागृति मिशन की स्थापना के पुनीत दिन पर आयोजित हो रहे सुंदरकांड का पाठ हम सभी के लिए बड़ा ही शानदार अवसर है, जब हम एक साथ बैठकर इसका लाभ लेंगे*।सुंदरकांड के पाठ के पश्चात फलाहारी स्वल्पाहार की व्यवस्था आप सभी के लिए उपलब्ध रहेगी।



