विविध

धैर्यप्रभाजी मसा के सानिध्य में पोरवाल भवन जंगमपुरा में होंगे कई आयोजन*

शताब्दी नायक उपाध्याय  मूलचंदजी महाराज की सौवीं जन्म जयंती 27 सितंबर को नेकी महोत्सव के रूप में मनाई जाएगी

शताब्दी नायक उपाध्याय  मूलचंदजी महाराज की सौवीं जन्म जयंती 27 सितंबर को नेकी महोत्सव के रूप में मनाई जाएगी*

*धैर्यप्रभाजी मसा के सानिध्य में पोरवाल भवन जंगमपुरा में होंगे कई आयोजन*

इंदौर। शताब्दी नायक वरिष्ठ उपाध्याय प्रवर श्री मूलचंदजी महाराज का प्रथम पुण्य स्मृति दिवस एवं सौवीं जन्म जयंती एक साथ 27 सितंबर को सुबह 8.45 बजे से पोरवाल भवन जंगमपुरा में नेकी महोत्सव के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। इस अवसर पर महासतीजी श्री धैर्यप्रभाजी मसा आदि ठाणा के सानिध्य में अनेक सेवा और नेकी कार्य के आयोजन होंगे, जिसमें समाजजनों की टोलियां विभिन्न क्षेत्रों में धर्म की नेकी के कार्य करेंगी। इस नेक आयोजन में सभी समाज सदस्य श्रद्धा से सहयोग करेंगे।

पोरवाल संघ के अध्यक्ष विनोद जैन एवं मंत्री कमल जैन ने बताया कि शताब्दी नायक गुरुदेव श्री मूलचंदजी महाराज की 100वीं जन्म जयंती पर देशभर के जैन स्थानकों में कई ‌कार्यकम होंगे। इंदौर के पोरवाल भवन में भी प्रथम पुण्य स्मृति दिवस तथा सौवीं जन्म जयंती संयुक्त रूप से मनाई जाएगी। इस अवसर पर अनेक धार्मिक नेकी के आयोजन होंगे। आपने सभी समाजजनों से परिवार सहित इस भव्य आयोजन में भाग लेकर गुरु भक्ति की मिसाल कायम करने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Back to top button