मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; कांग्रेस में दिखी गुटबाजी, कांग्रेस अध्यक्ष का तीन जगह स्वागत, चुनावी जनसभा करने महाराष्ट्र जा रहे प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष पटवारी का हुआ स्वागत

सेंधवा। रविवार देर शाम को अल्प प्रवास पर सेंधवा पहुंचे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बायपास सहित किला परिसर में स्वागत हुआ। पटवारी के स्वागत के दौरान क्षेत्र में एक बार पिफर कांग्रेस की गुटबाजी देखने को मिली। बायपास पर जहां यश ठक्कर मित्र मंडल ने अलग स्वागत किया। वहीं पास में ही दूसरे स्थान पर पूर्व विधायक ग्यारसीलाल रावत टीम ने जीतू पटवारी का स्वागत किया। इसके बाद किला परिसर में विधायक कार्यालय पर विधायक मोंटू सोलंकी और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बता दे तीन अलग-अलग जगह पर कांग्रेस गुटो ने जीतू पटवारी का स्वागत किया। इससे एक बार पिफर कांग्रेस की गुटबाजी सामने आ गई है। बता दे विधायक रहे ग्यारसीलाल रावत का टिकट काट कर मोंटू सोलंकी को टिकट दिया गया था। मोंटू सोलंकी चुनाव जीत कर विधायक है। इसके बाद से क्षेत्र में कांग्रेस में और गुटबाजी देखने को मिल रही है।

060d89bf deeb 4a67 91b5 5c9e4b9ea58e


किला परिसर में विधायक मोंटू सोलंकी और जिला अध्यक्ष नानेश चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी महाराष्ट्र में धूलिया विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए जा रहे थे।

इसी दौरान शाम 5 बजे पटवारी सेंधवा पहुंचे। जहां बायपास पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष शहर के किला परिसर स्थित विधायक कार्यालय पर पहुंचे। यहां क्षेत्रीय विधायक मोंटू सोलंकी और जिला अध्यक्ष नानेश चौधरी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

4ca110ef 9868 46b8 9049 ee0c4d63393a

कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में जमकर आतिशबाजी भी करी। इस दौरान बड़ी संख्या में शहर सहित आसपास के क्षेत्र से आए कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने महाराष्ट्र में चुनावी सभा होने का हवाला देते हुए कार्यकर्ताओं से अगली बार मुलाकात की बात कहीं। बायपास पर यश ठक्कर, सिलदार सोलंकी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!