.
विविध

दुनिया को खुश करने के पहले अपने आप को खुश करिए 

जब आप खुद से प्यार करने लगते हैं तो आपकी दुनिया खूबसूरत और रंगीन हो जाती है 

.

दुनिया को खुश करने के पहले अपने आप को खुश करिए

क्योंकि यह खूबसूरत जिंदगी बार-बार नहीं मिलने वाली है

 

खुद से प्यार कैसे करें ? – रजनी भारतीय 

जब आप खुद से प्यार करने लगते हैं तो आपकी दुनिया खूबसूरत और रंगीन हो जाती है

खुद से प्यार करने के लिए सबसे पहले अपने लिए समय निकालिए ।थोड़ा सा साइलेंस थोड़ा सी शांति खुद के लिए

जब आप खुद के लिए समय निकलने लगते हैं तो साइलेंस भी बोलने लगता है

सभी के लिए हमेशा अवेलेबल मत रहिए हमेशा अवेलेबल रहने से आपका इंपॉर्टेंस कम होता है और मतलबी चालाक लोग आपकी सरलता का फायदा उठाते हैं

ना कहना सीखिए बिना अपराध बोध के साथ जो आपका अपना है वह समझ जाएगा और जो नहीं समझ सकता वह आपका नहीं हो सकता

खुद की तुलना दूसरों से कभी मत कीजिए

एवरी पर्सनालिटी इस यूनिक पर्सनालिटी

किसी को कॉपी मत कीजिए जैसे हैं आप बहुत अच्छे हैं

तन और मन दोनों का ध्यान रखिए यह शरीर अपना सबसे बड़ा मित्र है जब तक यह स्वस्थ है संसार में आपकी आपकी कदर है

जिस दिन हम किसी पर निर्भर हो गए उसे दिन हमारी कद्र खत्म हो जाती है

और मन अर्थात दिल काच सा नाजुक होता है ना इसे खुद तोड़िए ना दूसरों को तोड़ने दीजिए

जीवन में कई बार खुद से गलती हो जाती है अपराध बोध को पीछे छोड़कर जीवन में आगे बढ़िए और एक नई शुरुआत कीजिए खिल खिलाइए मुस्कुराइए और अपने आप से प्यार कीजिए

 

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!