.
विविध

महाकाल मंदिर की प्रतिकृति मे विराजेंगे महाकाल. … विशाल नंदी पर बेंठे महादेव की होगी अद्भुत झांकी.

हजारों मातृशक्तिया होगी शामिल, हाथों से खीचेंगे भगवान का रथ. .

.

प्रदेश की सबसे बड़ी धार्मिक व सांस्कृतिक फागयात्रा 8 मार्च को. ….
महाकाल मंदिर की प्रतिकृति मे विराजेंगे महाकाल. …
विशाल नंदी पर बेंठे महादेव की होगी अद्भुत झांकी. ….
हजारों मातृशक्तिया होगी शामिल, हाथों से खीचेंगे भगवान का रथ. ..
टेसू के फूलो से बने रंग का होगा प्रयोग. …

SAVE 20260306 063636 SAVE 20260306 063618
इंदौर – प्रदेश की सबसे बड़ी धार्मिक व सांस्कृतिक फाग यात्रा नरसिंह बाजार स्थित बद्रीनारायण मंदिर से 8 मार्च को प्रातः 10 बजे निकलेंगी l 1998 से प्रारम्भ हुई इस यात्रा का 28 वॉ वर्ष है

हिन्द रक्षक संगठन के सयोंजक एकलव्य लक्ष्मणसिंह गौड़ ने बताया प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी हिन्द रक्षक सांस्कृतिक व धार्मिक उल्लास से भरपूर अपनी फागयात्रा निकालेगा l 8 मार्च को निकलने वाली फागयात्रा नरसिंह बाजार स्थित बद्रीनारायण मंदिर से प्रारम्भ होगी l एकलव्यसिंह गौड़ ने इस वर्ष यात्रा मे महाकाल मंदिर की प्रतिकृति बनाई गई है जिसमे महाकाल विराजेंगे l यात्रा मे जो विग्रह तैयार किया जाएगा जिसमे भस्मआरती के पश्चात् जो श्रंगार होता है उसी श्रंगार मे विग्रह बनेगा l गौड़ ने बताया की विशाल नंदी पर बैठे महादेव की अद्भुत झांकी भी रहेगी l यात्रा मे टेसू के फूलो से बने रंग व अरारोट से बनी प्राकृतिक गुलाल का ही प्रयोग किया जायेगा l जो रथ से उड़ाया जायेगा l
गौड़ ने बताया की कृष्ण जी की वेशभूषा मे बने युवक प्राकृतिक सुगन्धित रंग उड़ाते चलेंगे l
यात्रा मे भजन गायक गोपाल मिश्रा व सुरेश शर्मा की दो भजन मण्डली रहेगी l यात्रा मे हजारों महिलाये भी शामिल होती है जिसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी रहेगी l जिसमे 1 हजार कार्यकर्ताओं का सुरक्षा दस्ता रहेगा l
यात्रा के आगे 101 युवाओं की भगवा ध्वज वाहिनी रहेगी l व समरसता का सन्देश देते हुए महापुरषो को चित्र भी रहेंगे l
यात्रा मे साधु -संत व विशिष्टजन मौजूद रहेंगे l उक्त यात्रा शहर की पहली फाग यात्रा है जो अब प्रदेश की पहचान बन चुकी है

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!