.
विविध

अंतर्राष्ट्रीय ताकतें भारत को महाशक्ति बनने से रोकना चाहती है – खगेंद्र भार्गव

यूथ वॉक में उमड़ा युवाओं का सैलाब 

.

नशे के ख़िलाफ़ एकजुट हुए इंदौर के हजारों युवा 

इंदौर के युवाओं ने बनाया वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड

अंतर्राष्ट्रीय ताकतें भारत को महाशक्ति बनने से रोकना चाहती है – खगेंद्र भार्गव 

यूथ वॉक में उमड़ा युवाओं का सैलाब 

इंदौर। टीम आरजीएस द्वारा आज रुद्राक्ष गोलू शुक्ला के नेतृत्व में नशे के ख़िलाफ़ हजारों युवाओं की यूथ वॉक निकाली गई। वॉक में विश्व हिन्दू परिषद मालवा प्रांत के संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला, एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा मामा, दीपेन्द्र सिंह सोलंकी, पार्षद सुरेश टाकलकर, रूपाली अरुण पेंढारकर, भावना चौधरी, रुपा दिनेश पांडे, गजानंद गावड़े, पंखुडी डोसी, मृदुल अग्रवाल, बंटी वर्मा, आशीष शर्मा, रितेश वीरांग सहित बड़ी बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे। उन्होंने नशा ना करने का साथ ही अपने आसपास नशे के आदी युवाओं को नशा छुड़वाने का संकल्प लिया।

IMG 20260208 WA0097 IMG 20260208 WA0095

इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद मालवा प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसके युवा है। हमारी आधी से ज्यादा आबादी युवा है, युवाओं के बल पर हम पुनः विश्व गुरु बनने की और अग्रसर है, लेकिन कुछ अन्तर्राष्ट्रीय ताकतें भारत को महाशक्ति बनने से रोकना चाहती है, इसलिए वे ताकतें षड्यंत्रपूर्वक हमारी युवा शक्ति को नशे का आदी बनाकर, नशे में धकेलकर भारत के बढ़ते कदमों को रोकना चाहती है।

उन्होंने कहा हनुमानजी को भी जब अपनी शक्ति का बोध हुआ तब उन्होंने जय श्रीराम का नारा दिया था। हमें अपनी ताकत को पहचानना होगा। हमारे युवाओं की गर्जना नशे में दबनी नहीं चाहिए। जो सामर्थ्य हमारे पास है। सही जगह इस्तेमाल करें। नशे के मामले में चौकाने वाली बातें आ रही हैं। हर पांचवा युवा इसकी गिरफ्त में आ रहा है। फिल्मों में भी गलत तरीके से बताया जाता है कि युवा नशे में हैं। उम्मीद है कि देश के हर इलाके में इस तरह की वॉक होना चाहिए। उन्होंने रूद्राक्ष शुक्ला की तारीफ करते हुए कहा कि नशे के ख़िलाफ़ एक युवा खड़ा हुआ है, उसके साथ हजारों युवा नशे के खिलाफ संकल्प ले रहे हैं यह बड़ी बात है। ऐसे आयोजन आगे भी होते रहना चाहिए।

आयोजक रूद्राक्ष गोलू शुक्ला ने कहा कि युवाओं को भारत के रीति रिवाजों और संस्कारों से जोड़ने के साथ साथ नशे से दूर रहने के उद्देश्य से यह वॉक का आयोजन किया जा रहा है। नशे के कारण ना सिर्फ परिवार टूटता है बल्कि परिवार के सपने भी टूट जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत तेजी से महाशक्ति बनने की और अग्रसर है, वह 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेकर कार्य कर रहे हैं, युवा नशे से दूर रहकर उनके इस अभियान में सहभागी बने।

वॉक शुरू होने से पहले चलने वालों का जुम्बा कराया गया। यूथ वॉक में मेडिकल टीम की तैनाती हर चौराहा पर की गई थी। वॉक स्टेडियम से शुरू होकर जीपीओ, छावनी, मधुमिलन चौरहा होते हुए बड़े अस्पताल के रास्ते स्टेडियम पर पूरी हुई। सफेद टोपी और टीशर्ट में जुटे युवाओं में कुछ तिरंगा लिए चल रहे थे।

हेलिकॉप्टर से बरसाए फूल – वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम ने किया सम्मान

देशभक्ति के गीतों पर तिरंगा लहराते हुए जुम्बा किया। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम ने रूद्राक्ष को रिकार्ड बनने पर बधाई देकर पुरूस्कार दिया। वॉक के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुए थे। रास्ते में हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!