
इंदौर पुलिस की प्रभावी हाटस्पाट चैकिंग में, अवैध पिस्टल के साथ 2 आरोपी पकड़ाए ।
-किसी वारदात को अंजाम देने के पूर्व ही अवैध देशी पिस्टल के साथ शातिर आरोपियों को पुलिस थाना भंवरकुआं ने धरदबोचा ।*
-आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल व 02 जिंदा कारतूस के साथ घटना में प्रयुक्त वाहन भी किया जप्त ।
इंदौर . शहर में अपराध नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रख प्रभावी कार्यवाही के निर्देश, पुलिस कमिश्नर इंदौर संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। पुलिस उपायुक्त जोन-04 आनंद कलादगी व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दीशेष अग्रवाल के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस आयुक्त जूनी इंदौर विजय चौधरी के निर्देशानुसार थाना प्रभारी भंवरकुआ द्वारा क्षेत्र में हाट स्पाट चैकिंग व संदिग्धों की लगातार चेकिंग व पेट्रोलिंग की जा रही है।
हाट स्पाट एंव क्षेत्र में सघन चैकिंग दौरान पुलिस टीम को दो संदिग्ध व्यक्ति दिखे जो पुलिस को देख कर भागने लगे। पुलिस बल द्वारा संदेहीयो को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी लेने पर संदेही व्यक्तियो के कब्जे से 01 देशी पिस्टल व 02 जिंदा कारतूस मिले, जिसके संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिस पर आरोपीयो के विरूद्ध थाना भंवरकुआ पर अपराध क्रमांक 319/2025 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट अन्तगर्त अपराध पंजीबद्ध कर *आरोपी 1.यश टांक जाति उम्र 20 साल नि. भूरी टेकरी थाना कनाडिया जिला इन्दौर 2.नितेश घावरी उम्र 22 साल नि. भूरी टेकरी थाना कनाडिया जिला इन्दौर* को थाना भंवरकुआ ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।
प्रकरण में विवेचना जारी है तथा आरोपी से अवैध हथियार के स्रोत के संबंध में पूछताछ भी की जा रही है जिसमें कई खुलासा होने की संभावना है।
सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी भंवरकुआं व पुलिस टीम उनि जितेन्द्र कुमार , उनि दिनेश कलेश ,आर 1871 अंकित सिंह भदौरिया , आर 2429 विनीत राजपूत , आर 1105 शैलेन्द्र , आर 3949 रविकान्त शर्मा , आर. 1637 शिवपाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।



