विविध

बिहार की विजय में मध्य-प्रदेश के कार्यकर्ताओं और एसआईआर का अहम योगदान – सतीश उपाध्याय

एसआईआर प्रक्रिया से बूथ मजबूत होंगे, विजय यात्रा और तेज़ होगी- हितानंद

बिहार की विजय में मध्य-प्रदेश के कार्यकर्ताओं और एसआईआर का अहम योगदान – सतीश उपाध्याय

एसआईआर प्रक्रिया से बूथ मजबूत होंगे, विजय यात्रा और तेज़ होगी- हितानंद

बूथों पर गहनता के साथ मतदाता का परीक्षण करें कार्यकर्ता – रणवीर सिंह रावत 

कार्यकर्ता उत्साह से एसआईआर के काम में जुटे है – सुमित मिश्रा 

IMG 20251118 WA0067 IMG 20251118 WA0062

एसआईआर को लेकर भाजपा नगर की बैठक सम्पन्न

इंदौर। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय ने एसआईआर को लेकर इंदौर महानगर के कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए बिहार चुनाव में भाजपा और एनडीए गठबंधन की एतिहासिक विजय हुई, उसमें मध्य-प्रदेश के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है, उतनी ही भूमिका एसआईआर की भी है, इसलिए कार्यकर्ताओं एसआईआर के कार्य को गंभीरता से लेकर बूथों की मतदाता सूचियों का परीक्षण करने के काम में जुट जाए।

प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद  ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया मतदाता सूची को स्वच्छ, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने का माध्यम है। संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर पर सक्रियता और मतदाता सूची की शुद्धता है। हमें पूरी सतर्कता के साथ इस बात का भी ध्यान रखना है कि किसी बाहरी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़ न पाए। अगर कोई ऐसा प्रकरण जानकारी में आता है, तो तत्काल उस पर आपत्ति दर्ज कराएं। परिवार के 18 वर्ष पार कर चुके सभी सदस्यों तथा विवाह के बाद जुड़े बहू, बेटियों के नाम मतदाता सूची में जोड़ना प्रत्येक कार्यकर्ता की प्राथमिक जिम्मेदारी है, क्योंकि सुदृढ़ मतदाता सूची ही राम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाने, समान नागरिक संहिता तथा गरीब कल्याण योजनाओं जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय निर्णयों को संभव बनाती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता नियमित बूथ बैठकें कर मतदाता सूची की त्रुटियों को दूर करें तथा नई प्रविष्टियों का सत्यापन सुनिश्चित करें। जैसे तकनीक समय के साथ अपडेट होती है, वैसे ही संगठनात्मक कार्यशैली को अद्यतन रखना आवश्यक है, क्योंकि जनता का विश्वास केवल उसी संगठन पर कायम रहता है जो समय के साथ स्वयं को बेहतर बनाता है। आज से लेकर सन 2047 के राष्ट्रीय संकल्पों तक, भाजपा की निरंतर विजय यात्रा सुनिश्चित करने के लिए हर बूथ को मजबूत और संगठित बनाना अनिवार्य है।

प्रदेश उपाध्यक्ष व इंदौर संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत ने कहा कि मतदाता सूची का गहन परीक्षण है, हमारे कार्यकर्ता इस काम में लगे है, लेकिन बूथों पर गहनता के साथ परीक्षण एक एक व्यक्ति का सत्यापन करे, सही व्यक्ति का नाम सूची में जुड़ जाए और गलत व्यक्ति का नाम न जुड़े यह चिंता करें।

नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि एसआईआर को लेकर कार्यकर्ता बूथों पर घर-घर जाकर मतदाता सूची का परीक्षण कर रहे हैं।

बैठक में पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष  निशांत खरे, प्रदेश महामंत्री  गौरव रणदिवे, यूनिटी मार्च के प्रदेश संयोजक  जीतू जिराती, महापौर  पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श गोलू शुक्ला, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, श्रीमती मालिनी गौड, महेंद्र हार्डिया,  मधु वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता  आलोक दुबे, महामंत्री  सुधीर कोल्हे,  महेश कुकरेजा,  कैलाश पिपले सहित नगर पदाधिकारी एसआईआर के विधानसभा प्रभारी, मंडल प्रभारी एवं बीएलए उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!