भोपालमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

सेंधवा-खेतिया की सीमावर्ती सड़क को टू- लेन में बदलने की स्वीकृति, यादव ने जताया आभार

भोपाल। सत्याग्रह लाइव। मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-752जी के सेंधवा से खेतिया के बीच के खंड को टू-लेन में बदलने को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की है। जिसको लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उनका आभार प्रकट किया है।

Screenshot 2024 12 07 14 41 54 54 0b2fce7a16bf2b728d6ffa28c8d60efb

श्री गडकरी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया, “मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-752जी के सेंधवा से खेतिया (मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सीमा) खंड को पक्की सड़क के साथ 2-लेन में बदलने और पुनर्वासित करने के लिए 615.61 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना का उद्देश्य मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बीच अंतर-राज्यीय संपर्क में सुधार करना है। यह सड़क सीधे आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग-52 से जुड़ी हुई है, जो निवाली, पानसेमल और खेतिया से इंदौर शहर (एमपी) की संपर्कता में सुधार करेगी। बड़वानी जिले के सेंधवा, निवाली, पानसेमल और खेतिया से गुजरने वाली परियोजना सड़क क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी।”

IMG 20241207 WA0095

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button