विविध

अनाज तिलहन व्यापारी संघ द्वारा दीपावली शुभ मुहूर्त कार्यक्रम समारोह सम्पन

वृंदावन कलाकार प्रस्तुति

अनाज तिलहन व्यापारी संघ द्वारा दीपावली शुभ मुहूर्त कार्यक्रम समारोह सम्पन

वृंदावन कलाकार प्रस्तुति

इंदौर अनाज तिलहन व्यापारी संघ द्वारा महालक्ष्मी जी का पूजन, 56 भोग श्रृंगार दर्शन एवं व्यापार मुहूर्त समारोह बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। इस वर्ष मुहूर्त के सौदो में बहुत उत्साह दिखा।

IMG 20251025 174431 IMG 20251025 WA0045 IMG 20251025 114826

संस्था अध्यक्ष मनोज काला एवं मंत्री राजेश अग्रवाल (राजा) ने बताया कि आज के दिन हजारों बोरियों का व्यापार हुआ एवं वृंदावन से पधारे कलाकारों द्वारा श्री बाके बिहारी जी का स्वरूप धारणकर दर्शन दिए तथा गौ माता का पूजन आरती की गई। शुभ मुहूर्त में केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्पमित्र भार्गव, सांसद शंकर ललवानी, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष निशान खरे, विधायक गोलू शुक्ला, विधायक महेन्द्र हार्डिया, पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नीमा, अश्विन जोशी, संजय शुक्ला एवं कई गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। संस्था के उपाध्यक्ष काशीनाथ गोयल, उपमंत्री साहिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेश गर्ग, महेन्द्र डोसी, रमेश महाजन, महेश लाहोटी, बुद्धिप्रकाश जेथलिया, जितेन्द्र जिंदल, सुलभ सेठी, विनोद अग्रवाल, राहुल व्होरा, आलोक अग्रवाल, निलेश लड्डा, संतोष गोयल, कमलेश जैन, सोनू मित्तल, विरल काला, सुनील कोठारी, संजय खण्डेलवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, विनोद बंसल, सुरेश हेड़ा पंकज खण्डेलवाल, आनंद गर्ग, चन्द्रेश बंसल, राजेश जी जिन्दल आदि ने सभी गणमान्य व्यापारियों का स्वागत किया ।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!