केंद्रीय जेल इंदौर पर महिला बंदियों द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व राखियों का निर्माण
केंद्रीय जेल इंदौर

केंद्रीय जेल इंदौर पर महिला बंदियों द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व राखियों का निर्माण
इंदौर। केंद्रीय जेल इंदौर पर महिला बंदियों द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में राखियों का निर्माण किया गया। केंद्रीय जेल अधीक्षक श्रीमती अलका सोनकर के निर्देशन में महिला बंदियों के स्वरोजगार हेतु एक नया कदम उठाया गया इसके अंतर्गत महिला बंदियों द्वारा राखी बनाने का कार्य किया जा रहा है केंद्रीय जेल अधीक्षक श्रीमती अलका सोनकर द्वारा बताया गया कि करीब पिछले 10 दिनों से महिला बंदियों को राखी बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है केंद्रीय जेल इंदौर की महिला बंदियों द्वारा लगभग 1000 राखी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है इन राखियों को केंद्रीय जेल इंदौर के कान्हा आउटलेट के माध्यम से आम जनता द्वारा क्रय किया जा सकेगा इन राखियों की कीमत ₹10 से लेकर ₹80 तक होगी ।