.
विविध

भाजपा के अटल बिहारी वाजपेयी मंडल के कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

विधायक गोलू शुक्ला एवं मंत्री सिलावट सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया भारत माता का पूजन

.

 

भाजपा के अटल बिहारी वाजपेयी मंडल के कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
विधायक गोलू शुक्ला एवं मंत्री सिलावट सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया भारत माता का पूजन

इंदौर । संस्था शिवादीप एवं भाजपा के अटल बिहारी वाजपेयी मंडल के कार्यकर्ताओं ने आजादी महोत्सव, ऑपरेशन सिंदूर एवं तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली।
मंडल अध्यक्ष रीतेश वीरांग एवं उपाध्यक्ष संदीप गोयल बताया कि यात्रा में विधायक गोलू शुक्ला, जल संसाधान मंत्री तुलसी सिलावट एवं भाजपा के नगर अध्यक्ष समित मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नवलखा चौराहा से अग्रसेन चौराहा तक हाथों में तिरंगा ध्वज थामकर भारत माता के जयघोष के बीच तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में विस क्षेत्र 3 की 140 कालोनियों के रहवासियों ने शामिल होकर भारत माता का पूजन भी किया और यात्रा के शुभारंभ पर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मिठाई का वितरण भी किया। मार्ग में अनेक स्थानों पर व्यापारियों ने मंच लगाकर पुष्प वर्षा की। संयोजक प्रदीप गढ़वाल एवं महामंत्री अरुण बागडी ने बताया कि यात्रा का समापन अग्रसेन प्रतिमा स्थल पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ संपन्न हुआ। यात्रा में पार्षद मनीष मामा, मृदुल अग्रवाल, विनोद शर्मा, राहुल गोयल, रानू अग्रवाल, अजय राठी, ललित यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!