.
विविध

कार्यवाही के परिणामस्वरूप कई क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुगम हो रही।

बेहतर यातायात हेतु पैट्रोलिंग टीमो द्वारा मुख्य मार्गो/बाजारों में लगातार किया जा रहा भ्रमण

.

बेहतर यातायात हेतु पैट्रोलिंग टीमो द्वारा मुख्य मार्गो/बाजारों में लगातार किया जा रहा भ्रमण
कार्यवाही के परिणामस्वरूप कई क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुगम हो रही।

इंदौर शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री आर.के. सिंह एवं पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) श्री राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में यातायात के चारों जोन में विशेष पेट्रोलिंग टीमों द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इन पेट्रोलिंग टीमों द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों, व्यस्त बाजारों एवं अधिक यातायात दबाव वाले क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण कर अवैध एवं अव्यवस्थित पार्किंग पर नियंत्रण किया जा रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार, जनसहयोग भी देखने को मिल रहा है।

● इन क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही जारी है -यातायात जोन-1 : कालानी नगर, एयरपोर्ट रोड, बड़ा गणपति से गौराकुण्ड, इमली बाजार, अंतिम चौराहा, मरीमाता से बाणगंगा तक कार्रवाई।
यातायात जोन-2 : बंगाली से पत्रकार चौराहा, मालवामिल से पाटनीपुरा, भमोरी, परदेशीपुरा से एलआईजी, रसोमा, मेदांता रोड, विजयनगर क्षेत्र में कार्यवाही
यातायात जोन-3 : रेलवे स्टेशन, जेल रोड, एमटीएच, आरएनटी मार्ग, एमजी रोड, व्हाइट चर्च से मधु मिलन, पार्क रोड स्टेशन से जंजीरवाला से इंडस्ट्रीज हाउस से व्हाईट चर्च, घण्टाघर से गीताभवन सड़क के दोनों तरफ कार्यवाही।
यातायात जोन-4 : सपना संगीता, टॉवर चौराहा से खातीवाला टैंक, ट्रांसपोर्ट नगर टी, चोइथराम चौराहा, सिंधी कालोनी, राजवाड़ा क्षेत्र, जवाहरमार्ग, खजूरी बाजार, सराफा क्षेत्र, भवरकुआ से भोलाराम उस्ताद मार्ग।

● पेट्रोलिंग से सड़कों पर दिखाई दे रहे सकारात्मक परिणाम
● प्रमुख बाजारों एवं व्यस्त मार्गों पर अवैध पार्किंग में कमी आई है।
● कई स्थानों पर पहले की तुलना में यातायात का प्रवाह अधिक सुगम हुआ है।
● पेट्रोलिंग टीमों की सतत मौजूदगी से वाहन चालक यातायात नियमों के प्रति अधिक सजग हुए हैं।
● भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में तत्काल यातायात प्रबंधन संभव हो रहा है, जिससे जाम की स्थिति कम हुई है।
● नागरिकों एवं व्यापारियों में नियमित पार्किंग व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
इसी क्रम में आज दिनाँक को लगभग 180 से अधिक वाहनों पर नो-पार्किंग की कार्यवाही की जा रही है। सैकड़ो वाहनों को नो पार्किंग क्षेत्रो से हटवाया जा रहा है। पेट्रोलिंग टीमों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर यातायात दबाव वाले स्थानों का निरीक्षण किया जाता है तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध व्हील लॉक, क्रेन एवं चालानी कार्यवाही की जाती है।
पेट्रोलिंग के दौरान टीमों द्वारा पीए सिस्टम, बॉडी वॉर्न कैमरा, क्रेन/सपोर्ट वाहन, व्हील लॉक एवं पीओएस मशीन की सहायता से कार्यवाही की जा रही है। साथ ही हजारों वाहन चालकों को पहले एनाउंसमेंट कर वाहन हटाने की समझाइश दी जा रही है, उसके बाद भी नियमों का उल्लंघन जारी रहने पर वैधानिक कार्यवाही की जाती है।
यातायात पुलिस के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों एवं स्थानीय रहवासियों के साथ लगातार बैठक कर निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है यातायात पुलिस द्वारा की जा रही इस निरंतर कार्यवाही के परिणामस्वरूप शहर के कई क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था अधिक व्यवस्थित एवं सुगम हुई है, जिससे आम नागरिकों को राहत मिल रही है।
इंदौर यातायात पुलिस द्वारा शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा आने वाले दिनों में भी विभिन्न क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग एवं सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!