यादव समाज कोर कमेटी की अगुआई में 40 समाज सर्व समाज महापंचायत में एकजुट हुए
सामुदायिक मध्यस्थता को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक वर्ग का जागरूक होना

-यादव समाज कोर कमेटी की अगुआई में 40 समाज सर्व समाज महापंचायत में एकजुट हुए
इंदौर। यादव समाज कोर कमेटी के आह्वान पर गांधी हाल में आयोजित कार्यक्रम में 40 सर्व समाजों के जागरूक लोग महापंचायत में आए।
विषय था सामुदायिक मध्यस्थता को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक वर्ग का जागरूक होना।
यादव समाज कोर कमेटी के अध्यक्ष गुलशन यादव ने स्वागत भाषण देते हुए सभी समाजों और वर्गों से पधारे हुए प्रबुद्धजनों का हार्दिक स्वागत किया और कहा कि यादव समाज ने मध्यस्थता द्वारा 5300 से ज्यादा प्रकरणों को हल करके जो आदर्श प्रस्तुत किया है,उससे सभी समाजों को प्रेरणा लेना चाहिए, पंच परमेश्वर की हमारी पंचायती न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाना चाहिए,ताकि छोटे पारिवारिक मामलों का कोर्ट के बाहर ही निदान हो सके। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथिगण मप्र उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विवेक रूसिया एवं विधानसभा प्रिंसिपल सेक्रेट्री अवधेशप्रताप सिंह यादव ने वर्चुअल संदेश में कहा कि इंदौर में यादव समाज कोर कमेटी द्वारा संचालित सर्व समाज मध्यस्थता केंद्र का कार्य प्रशंसनीय है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व न्यायाधीश डॉ.मोहम्मद शमीम ने कहा कि मध्यस्था से विवाद के मामले में दोनों पक्षों को जीतने के अवसर रहते हैं। यह सुगम प्रक्रिया है। 125 मध्यस्थ मास्टर ट्रेनर है, जहां आसानी सा आवेदन देकर दोनों पक्ष के विवादों के मामले में मध्यस्थ मास्टर बातचीत कर सुलह करा दिया जाता है। पक्षकार की इच्छा सर्वोपरि है। 120 साथी विभिन्न समाज के प्रबुद्धजन आदि विभिन्न वर्ग के शामिल होकर न्यायिक प्रक्रिया में कार्य करते हैं। यादव समाज की पहल पर पहली बार सर्व समाज मध्यस्थता केंद्र शुरू हुआ। यह गांव गांव तक पहुंचे। माफी मान लेने से बहुत मामले हल हो जाते हैं। आपने कहा कि वाणी का संयम जरूरी है, झगड़ों की जड़ वाणी है। झूठ, बुराई, शर्मिंदा कर एक दूसरे को नुकसान पहुंचाने से रिश्ते संबंध बिगड़ते है। परस्पर हम सब में समन्वय और मधुर संबंध होना चाहिए। श्री शमीम ने कहा कि हर 5– 6 छठी शादी फेल हो रही है। तलाक के प्रकरण बढ़ गए हैं। माता पिता से विवाद किए जा रहे हैं। ये सब समाज विखंडन की ओर ले जाते हैं। सभी धर्मों में सुलह को महत्वपूर्ण बताया गया है। कोर्ट जाने से बचे, और सामुदायिक मध्यस्था केंद्र पर जाकर विवाद को हल करे। अपने आसपास के कही के विवाद भी केन्द्र पर भेजे।
राष्ट्र संत स्वामी सुधानंद योगी ने संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक एकता,समन्वय और मिलनसारिता से सारी समस्याओं का हल हो जाता है।आचार्य डॉ.सत्यपाल शास्त्री,विनोद बिड़ला,महंत राजनाथ योगी, रूपाली जैन(भिक्षुक कल्याण संघ),कैलाश शर्मा आदि अतिथियों ने भी संबोधित किया।
मध्यस्थ आरडी यादव ने कहा कि सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र इंग्लैंड और अमेरिका ने भी अपने यहां ज्यादा से ज्यादा मामले का निपटारा मध्यस्थता के जरिए किए है। जबकि यह व्यवस्था हमारे देश में पुरातन समय से बुजुर्ग जन बैठकर करते आए हैं। मध्यस्थ पुरुषोत्तम यादव ने कहा कि मध्यस्था केंद्र सर्वसमाज के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि विनोद बिड़ला,डॉ. अशोक यादव एमवाय सुप्रीटेंडेंट, नींबू पहलवान यादव,रमेश उस्ताद यादव,सुबीर यादव(पूर्व न्यायाधीश), डा. एसके यादव, डा. रमन यादव, रूपाली जैन(भिक्षुक कल्याण संघ), डॉ.लोकेश जोशी,कैलाश शर्मा,शहर काजी इशरत अली,फादर सायमन, यादव, गब्बर वर्मा,उमेश यादव, जितेंद्र यादव ने किया। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी यादव, लखन यादव ने किया एवं आभार चेनसिंह यादव ने माना।