धारमुख्य खबरे

धार; छड़ावद में महिला का खून से सना हुआ शव मिला, गले पर चाकुओं के निशान, फरार पति की तलाश में जुटी पुलिस

धार-राजगढ़। अमन चौहान। ग्राम छड़ावद में बुधवार देर शाम करीब 5 बजे एक घर मे महिला का खून से सना हुआ शव मिला हैं। राजगढ़ थाना पुलिस द्वारा की गई प्रथम दृष्टया जांच के अनुसार महिला का पति ही आरोपी है, जो मौके से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 5 बजे ग्राम छड़ावद में 35 वर्षीय महिला ज्योति सिसोदिया का शव मिला है। महिला के गले पर चाकुओं के वार है। महिला व उसका पति घर पर ही थे। सुबह बच्चें स्कूल गए थे। जब बच्चे वापस स्कूल से घर आए तब उन्होंने अपनी माँ का शव खून से सना हुआ देखा। जिसके बाद आस पड़ोस के लोगो को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना राजगढ़ थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही राजगढ़ थाना टीआई दीपक सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर भिजवाया। यहां सुबह महिला के शव का पोस्टमार्टम होगा। वही जिले से पहुंची फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम भी मौके पर पहुंची व घटना की जांच की है। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या उसके पति ने ही कि है, हालांकि पुलिस हर एंगल से घटना की जांच में जुटी हैं।

4661ead4 6f26 4dc7 be1c bb43064a5ce6

राजगढ़ थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम छड़ावद में महिला का शव मिला हैं। महिला के गले पर चाकुओं के निशान हैं। महिला की हत्या उसी के पति ने की है, जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button