.
मध्यप्रदेशभोपालमुख्य खबरे

MP में बेटी को डाक से मिला तलाक, सदमे में पिता की मौत — सद्धाम मंसूरी पर केस दर्ज

पिता को नहीं बर्दाश्त हुआ बेटी को डाक से भेजा तलाक, सदमे में हुई मौत

.

राजगढ़। भोजपुर कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 56 वर्षीय सलीम खान अपनी बेटी को डाक से भेजे गए तलाकनामे का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके और उन्होंने दम तोड़ दिया। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

भोजपुर निवासी सलीम खान मजदूरी कर परिवार चलाते थे। उनकी 23 वर्षीय बेटी शाइन मंसूरी की शादी सद्धाम मंसूरी से हुई थी। कुछ समय से दोनों के बीच मतभेद चल रहे थे। इसी बीच सद्धाम ने शाइन को डाक के जरिए तलाक का नोटिस भेज दिया। पत्र में लिखा था कि “शाइन के माता-पिता से अलग रहने की जिद के कारण वैवाहिक जीवन असंभव है, इसलिए शरीयत के अनुसार तलाक दिया जा रहा है।”

लिफाफा खुलते ही बेटी की आंखों में आंसू देखकर सलीम खान टूट गए। परिवार ने बताया कि वे न खाना खा पाए, न ठीक से सो पाए। बेटी और उसके बच्चे का भविष्य सोचते-सोचते वे अवसाद में चले गए। 27 अक्टूबर को वकील से सलाह लेकर लौटे, लेकिन घर पहुंचते ही अचानक गिर पड़े। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

01 S L A 1

पत्नी सन्नो बी का कहना है कि “उन्होंने बेटी की बड़ी मुश्किल से शादी की थी, लेकिन तलाक की खबर ने सब कुछ खत्म कर दिया।”
बेटी शाइन मंसूरी ने बताया कि शादी के बाद उसका पति उस पर शक करता था, उसे कमरे में बंद रखता था और तेजाब डालने की धमकियां देता था। चार महीने पहले उसने उसे घर से निकाल दिया था। इस पर भोजपुर थाने में पहले भी शिकायत दर्ज कराई गई थी।

थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि आरोपी सद्धाम मंसूरी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर जांच जारी है।


मप्र की ताजा खबरों के लिए सत्याग्रह लाइव के व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करना न भूलें:
https://whatsapp.com/channel/0029Va5bi6RFsn0WMMzeE03U



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!