
बड़वानी।
ग्राम हरणगांव निवासी किसान पुत्र एवं वर्तमान मे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोनसरा मे माध्यमिक शिक्षक (गणित) के पद पर पदस्थ श्री विरेन्द्र मुजाल्दे पिता श्री दयाराम मुजाल्दे ने प्रतिष्ठित राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) पास की है। उनकी इस उपलब्धि पर श्री विनोद कुमार सागर प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ़, परिवारजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।