सामाजिक समरसता के साथ मनाएंगे विश्व ब्राह्मण समाज संघ फाग उत्सव ,
मथुरा वृंदावन की प्रस्तुतियों के साथ फूल और इत्र की खुशबू महकेगी

मथुरा वृंदावन की प्रस्तुतियों के साथ फूल और इत्र की खुशबू महकेगी
फाग उत्सव का संकल्प, 5 क्विटल फुलो से महकेगा हन्सदास मठ
लोक गायको की प्रस्तुतियां भी बाधेंगी समा
शहर व ग्रामीण इकाइयों के हजारों परिवार करेंगे सहभागिता
इंदौर। विश्व ब्राह्मण समाज संघ 1 महीने से शहर के अलग-अलग वार्ड स्तर एवं ग्रामीण अंचलों में फाग उत्सव शृंखलाबद्ध मनाया जा रहा है फाग उत्सव का समापन 31 मार्च को हंसदास मठ पर वृहद आयोजन प्रति वर्ष अनुसार किया जा रहा है जिसमें शहर के सभी वार्ड स्तर की इकाइयां और जिले की तहसील एवं ब्लॉक इकाइयों के पदाधिकारी परिवार के साथ सहभागिता देंगे, इस आयोजन में लोकगीत कलाकार तो रहेंगे ही साथ ही मथुरा वृंदावन से पधारे कलाकार राधा कृष्ण और गोपियों पर विशेष नाट्य प्रस्तुतियां भी देंगे।
विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री दर्जा मध्य प्रदेश सरकार पं. योगेंद्र महंत ने बताया कि 1 महीने से जारी फाग उत्सव का समापन रविवार शाम को किया जा रहा है। हंस पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर रामचरण दास जी महाराज की निश्रा एवं शहर के ख्यात 50 से ज्यादा संत महात्मा की उपस्थिति में यह गरिमा में एक आयोजन किया जा रहा है इस आयोजन की खास बात यह है कि इसमें क्षेत्रीय लोक गायक अपनी-अपनी प्रस्तुतियां देंगे इसके साथ ही मथुरा वृंदावन के ख्यात कलाकारों की राधा कृष्ण गोपियों पर विशेष रूप से नाटक प्रस्तुति भी रखी गई है। पंडित योगेंद्र महंत ने बताया कि मार्च के महीने की शुरुआत से ही शहर के अलग-अलग क्षेत्र में विश्व ब्राह्मण समाज संघ की विभिन्न फाग उत्सव मनाया जा रहा है, इस बार ग्रामीण इकाइयों में भी जोर-शोर से फाग उत्सव मनाया गया। 31 मार्च को हंसदास मठ पर आयोजित किया जा रहे हैं फाग उत्सव के लिए 5 क्विटल गेंदा,गुलाब , नवरंग और सेवन्ती के फूलों की व्यवस्था की जा रही है इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के इत्र की महक भी इस आयोजन को खास बनाएगी।
दर्जन पर समितियां गठित, बैठक में पदाधिकारी ने लिया संकल्प
विश्व ब्राह्मण समाज संघ के वृहद्ध फाग उत्सव के लिए अतिथि सत्कार, मंच व्यवस्था, संत महात्मा सत्कार, जल एवं ठंडाई वितरण, पंजीयन, मंच संचालन आदि समितियो के लिए बैठक का आयोजन संस्था मुख्यालय यशवंत निवास रोड स्थित 302 रॉयल डायमंड मैं रखा गया जहां पर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प पदाधिकारी ने लिया। इस अवसर पर पंडित पवन दास महाराज, श्रीमती सावित्री महंत, श्रीमती वर्षा शर्मा, श्रीमती अर्पणा जोशी, पं अशोक चतुर्वेदी, पं, राम प्रकाश शर्मा, पंडित विजय बोडखा, पं, राधेश्याम व्यास, पं. सुरेश पाठक, श्रीमती अनीता व्यास श्रीमती जया तिवारी , श्रीमती नीता शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे सभी ने एकमत से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।आभार पं अनंत महंत ने माना।