
इंदौर. संगमनगर स्थित श्री दुर्गा गणेश मंदिर पर चल रहे पंचकुंडीय चंडी महायज्ञ में 1.25 लाख आहुतियां पूर्ण हो गई। महानवमी पर देवी की प्रसन्नता के लिए विशेष पूजन अर्चन किया गया। सभी कुंडों पर विशेष आहुतियां व महाआहुति भी दी गई। रामनवमी पर विशेष पूजन हुआ। इसके बाद हवन शुरू हुआ महायज्ञ में नौ दिनों मे स्वालाख आहुतियां पूर्ण हुई।



