खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। आवारा कुत्तों की वजह से दो युवक घायल…एक को काटा तो एक को बाइक से गिराया…हमले में घायल व्यक्ति ने की शिकायत…

कपिल वर्मा बड़‌वाह। नगर में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कुत्ते हमलावर होकर लोगों को घायल कर रहे है। वहीं कुछ कुत्ते तो दो पहिया वाहन सवारों के पीछे जा कर गिरा रहे हैं।

खासकर गर्मी में कुत्ते आमजन के लिए अधिक हमलावर होते हैं। पीड़ित मोहित पिता महेश पछईया ने एसडीएम सत्यनारायण दर्य को शिकायती आवेदन सौंपते हुए बताया कि गत दिवस को करीब 7 बजे में राधाकृष्ण मंदिर सत्ती घाटा पर गया था, वहां एक कुत्ते ने पैर में काट लिया। शासकीय चिकित्सालय जाकर इलाज करवाया। नगर में काफी समय से नगर में कुत्तों का आतंक बड़ गया है। कुत्ते घूमते रहते हैं। बच्चों को लेकर चिंता बनी रहती है। उन्होंने कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की।

IMG 20250326 WA0024

वहीं दूसरा मामला महेश्वर रोड़ बुधवार शाम का हैं। दो पहिया वाहन सवार लक्की वर्मा महेश्वर रोड़ अपनी दुकान से वापस अपने घर जा रहा था। इस दौरान कुछ आवारा कुत्ते गाड़ी में घुस गए। जिससे मैं रोड़ पर गिर गया। राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचा। जाना प्राथमिक उपचार के बाद गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button