मकान से जप्त की हजारों की शराब, बदनावर में चार पहिया वाहन में मिली शराब की पेटियां
बदनावर और नालछा में आबाकारी की बड़ी कार्रवाई

धार।
आबकारी विभाग के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत सहायक आबकारी आयुक्त जिला धार राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी शालिनी सिंह के नेतृत्व आबकारी टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए नालछा और बदनावर से अवैध शराब को जप्त किया है। आरोपियों के खिलाफ आबाकरी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
विभाग को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि भीलबरखेड़ा गांव में एक व्यक्ति अपने मकान में शराब का अवैध भंडारण कर उसे बेच रहा है। सूचना पर आबकारी टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उक्त स्थान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान मौके से बोल्ट केन बियर और गोआ व्हिस्की बरामद की गई। जप्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 36 हजार रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान आरोपी दिनेश पिता रमेश फूलगर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
बदनावर वृत में मनासा-पायकुण्डा रोड पर ग्राम पलवाडा और ग्राम बडगारा के बीच से चार पहिया वाहन क्रमांक एमपी 09 एटी 9824 से अवैध शराब से 25 पेटी विदेशी शराब को जप्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबाकरी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रशांत मंडलोई, नानूराम अलावा, दिनेश उदैनिया, राजकुमारी मंडलोई सहित आबकारी उप निरीक्षक राज कुमार शुक्ला, रोहित मुकाती, सृष्टि गिरवाल, मुनेंद्र जादौन और धार, सागौर, सरदारपुर व बदनावर वृत्त के स्टाफ का मुख्य योगदान रहा।



