मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; सेंधवा को स्वच्छता में नंबर वन बनाने 725 बच्चों ने चलाई कूंची, जीते इनाम, हम साइकिल वाले ग्रुप की शहर में प्रशंसा

सेंधवा। रमन बोरखड़े। नगरपालिका और हम साइकिल वाले ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शहर स्थित होटल शांति पैलेस में स्वच्छता के रंग हम साइकिल वालों के संग चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न शासकीय और निजी स्कूलों के 725 छात्रों ने भाग लेकर स्वच्छ सेंधवा को लेकर अपनी कूंची चलाई। प्रतिभागी बच्चों ने स्वच्छता विषय पर आधारित उत्कृष्ट चित्र बनाए। नगर पालिका के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉ. अश्विन जैन ने बताया कि यह आयोजन स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर को शीर्ष स्थान पर ले जाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों के माध्यम से समाज में स्वच्छता का संदेश दिया गया। जिससे आम नागरिक भी सेंधवा को स्वच्छ बनाने में आगे आए और हमारा सेंधवा स्वच्छता की दौड़ में एक बार फिर नंबर वन बने।

कार्यक्रम के अतिथि अजजा आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य, नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव और नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन जोशी ने बच्चों को अपने संबोधन से अच्छे कामों के लिए प्रेरित किया। नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने बच्चों को निराश ना होते हुए खुले आसमान में उड़ान भरने की प्रेरणा दी। अजजा आयोग अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य ने देश के उत्थान और प्रगति में युवाओं की अहम भूमिका बताते हुए उन्हें आगे आने के लिए प्रेरित किया।
IMG 20250119 WA0053
मोटिवेशनल स्पीकर आलोक सेठी ने स्वच्छता और स्वास्थ्य को जोड़ते हुए बच्चों को स्वच्छता रखने और अपने हुनर को उभारने की प्रेरणा दी। नपा
उपाध्यक्ष मोहन जोशी ने नगर पालिका द्वारा शहर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में सहभागिता करने की अपील की। नगर पालिका सीएमओ मधु चौधरी ने स्वच्छता में शहर को नंबर वन लाने की अपील की। ब्रांड एंबेसडर डॉ. अश्विन जैन ने स्वागत भाषण दिया एवं स्वच्छता की शपथ दिलवाई।
नगर पालिका सीएमओ मधु चौधरी ने बताया प्रतियोगिता के 3 विजेताओं को शहर की अलग-अलग दीवारों पर पेशेवर पेंटर्स द्वारा उकेरा जाएगा। यह पहल न केवल बच्चों की कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि शहर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगी।

IMG 20250119 WA0052
पुरस्कृत हुए होनहार, संस्था के प्रयासों की प्रशंसा-
कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को पुरस्कृत किया गया। वहीं अतिथियों द्वारा हम साइकिल वाले ग्रुप के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष एवं समस्त अतिथियों द्वारा साइकिल ग्रुप को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। कार्यक्रम में द लिटिल रोज स्कूल की मारिया मंसूरी को साइकिल एवं शील्ड के रूप में प्रथम पुरस्कार दिया गया। रघुवंश पब्लिक स्कूल की साक्षी चावला को द्वितीय पुरस्कार के रूप में कैनवस पेंटिंग किट दिया गया। तृतीय पुरस्कार के रूप में बैडमिंटन किट सेंधवा पब्लिक स्कूल के चिराग राठौर को दिया गया। साथ ही साथ 20 विद्यार्थियों को प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए गए। वहीं सभी प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए।

यह रहे मौजूद-
कार्यक्रम में राजेंद्र भावसार, श्रीमती वर्षा दुबे, अजय चौहान, प्रणय ठक्कर निर्णायक रहे। कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती प्रियंका दुबे थी। कार्यक्रम का संचालन प्रेमचंद सुराणा द्वारा किया गया। इस दौरान हम साइकिल वाले ग्रुप के समस्त साथी गण, पार्षद नगर पालिका के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का आभार चेतन कानूनगो द्वारा व्यक्त किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button