विश्व ब्राह्मण समाज संघ की मार्मिक पहल
राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित माननीय चंपत राय सा को प्रदान किया

विश्व ब्राह्मण समाज संघ की मार्मिक पहल राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित चंपतराय को प्रदान किया
अयोध्या में बनेगा ऐतिहासिक म्यूजियम, अद्भुत वस्तुओं का रहेगा संग्रहण
इंदौर। भगवान राम की जन्मस्थली पर भव्य मंदिर निर्माण की बाद आस्था का अनोखा समागम अयोध्या में देखा जा रहा है, देशभर से अनोखी वस्तुएं प्रदान की जा रही है, इन सब के लिए एक विशेष और अनोखा संग्रहालय (म्यूजियम) भी बनाया जाएगा।
यह बात श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव एवं विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय चंपत राय जी ने कही। विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित योगेंद्र महंत एवं पदाधिकारियो की ओर से राष्ट्र गौरव सम्मान से माननीय चंपत राय सा को सम्मानित किया गया, विश्व ब्राह्मण समाज संघ के द्वारा देश भर में चलाए जा रहे हैं सेवा और सामाजिक कार्यों की जानकारी भी माननीय के सम्मुख विशेष वार्तालाप में दी गई, धर्म समाज और पर्यावरण से जुड़े कई मुद्दों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित योगेंद्र महंत ने चर्चा कर उन्हें अवगत कराया गया इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुरलीधर महंत, अशोक चतुर्वेदी, सुरेश पाठक, अनंत महंत,विनीत त्रिवेदी आदि उपस्थित थे। पंडित योगेंद्र महंत ने बताया कि जल्द ही चंपत राय की अगुवाई में अयोध्या में देश के प्रबुद्ध, संत,महंत और विद्वानों के साथ एक देश , एक तिथि, एक त्यौहार, एक दिन को लेकर वृद्ध बैठक का आयोजन किया जाएगा।