इन्दौर । जयगुरूदेव आश्रम के सेवादारों ने तेजाजी नगर चौराहे पर आने-जाने वाले राहगीरों को भोजन के पैकेट व पेय पदार्थ का वितरण करने के साथ ही आने जाने वाले राहगीरों को जयगुरूदेव के संदेशों व उपदेशों को भी बताया। वहीं आश्रम पर सुबह से शाम तक दर्शन-पूजन का दौर भी चला साथ ही प्रवचनकारों ने प्रवचनों की अमृत वर्षा भी की। जयगुरूदेव आश्रम अध्यक्ष चतरसिंह राजावात, छोटेलाला जायसवाल एवं मोहन सलवारिया ने बताया कि सुबह 8 बजे से ही आश्रम पर अनुयायियों का तांता लगा रहा। सुबह 11 बजे तेजाजी नगर चौराहे पर महिला सेवादारों ने आने जाने वाले राहगीरों को भोजन के साथ ही जयगुरूदेव के संदेश व उपदेश भी बताए। जयगुरूदेव आश्रम पर आयोजित हुए ध्यान, सत्संग कार्यक्रम में सभी गुरू भक्तों को शाकाहार अपनाने, हिंसा न करने का संदेश भी दिया गया।
Related Articles
Check Also
Close




