
विशाल चुनरी यात्रा
इंदौर। पूर्व विधायक सुदर्शन के नेतृत्व में प्रतिवर्ष निकलने वाली विशाल चुनरी यात्रा इस 14 वे वर्ष भी निकाली गई। आचार संहिता के चलते इस बार विशाल चुनरी यात्रा को भव्य स्वरूप में ना निकाल कर पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता अपने परिजनों और ईष्ट मित्रों के साथ आज बड़ा गणपति मंदिर पर पूजा अर्चना करने के पश्चात मां बिजासन मंदिर पहुंचे और माता को विशाल चुनरी अर्पित करते हुए देश और प्रदेश के चहुंमुखी विकास और सबके कल्याण की कामना की।
गुप्ता के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शकुंतला गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता, शुभम गुप्ता, घनश्याम गुप्ता , साकार गुप्ता, हर्ष नीमा, श्री विजय शर्मा,श्रीमती मधुबाला गुप्ता, श्रीमती माया गुप्ता, श्रीमती पुष्पा गोयल, श्री पंकज मुंदड़ा, श्री वेद प्रकाश गुप्ता , श्री निक्की साहू, श्री महेश शुक्ला,श्री ओम प्रकाश साहू, श्री विनीत गुप्ता ,श्री देवेश व्यास, श्री रमेश चंद गुप्ता,सहित अनेक पारिवारिक मित्र उपस्थित थे।