मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा। मारवाड़ी समाज के 16 दिवसीय गणगौर उत्सव का समापन

सेंधवा। वेलोसिटी कॉलोनी महिला मंडल के द्वारा गणगौर उत्सव के दौरान प्रतिदिन माता का पूजन किया जा रहा है। सभी महिलाएं प्रतिदिन सुबह दुब से गणगौर माता का पूजन कर रही है। मंडल की अंतिम बाला शर्मा ने बताया कि सोमवार को सभी महिलाएं बगीचे में गई। वहां पर एक दूसरे पर लोटे क्रम से जमा कर ईशर जी एवं गणगौर का रूप धारण करके लाई। पांच लोटे के ईशर जी बनाए गए। तीन लोटे के ऊपर बिजोरा रखकर चुनरी उड़ा कर माला पहना कर बैंड बाजे से धूमधाम से घर लेकर आए। बिजोरे को पाटे पर रखकर कंकू ,मेहंदी ,हल्दी, गुलाल ,चावल आदि से पूजा की। गणगौर की पूजा लड़कियां दुब से करती है। गणगौर पूजते समय कुंवारी लड़कियां 8-8 और ब्यावली लड़कियां 16-16 बिंदी कंकू, मेहंदी, हल्दी, काजल से लगायी। गोर-गोर गणपति ईश्वर पूजे पार्वती गाकर 16 बार पूजी। आखरी दिन गुणे, सिरा, पुरी, गणगौर माता को चढ़ाए।

0a2e7cbb d674 4689 9882 396bd7a6d876
16 दिन गणगौर पूजने के बाद सोमवार को गणगौर माता का शाम को विसर्जन कर किया गया। इस प्रकार मारवाड़ी समाज के द्वारा 16 दिन गणगौर माता की पूजा की जाती है। वेलोसिटी कॉलोनी की अंतिम बाला शर्मा, अनीता शर्मा, सुनीता शर्मा, दीपा शर्मा, वंदना शर्मा, भाग्यश्री शर्मा, दिव्यानी यादव, अंशिता गंगराड़े, मीना गंगराड़े, शालिनी शर्मा एवं कॉलोनी की सभी महिला उपस्थित थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button