मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा भगोरिया में शामिल होंगे सीएम यादव, तैयारियां शुरू

सेंधवा। 24 मार्च रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सेंधवा भगोरिया पर्व में सम्मिलित होंगे। इस दौरान वे जिले के व्यापारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में सम्मिलित होंगे। भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया की रविवार को सेंधवा के भगोरिया पर्व में सम्मिलित होने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सेंधवा आ रहे है। वे साढ़े ग्यारह बजे के करीब निवाली रोड स्थित हेलीपेड पर चार्टर प्लेन के माध्यम से वे शिरपुर या इंदौर आकार कार के माध्यम से सेंधवा पहुचेंगे। जहां वे व्यापारी वर्ग के साथ बैठक में भाग लेकर भाजपा के जिले से आए कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव संबंधी बैठक में सम्मिलित होंगे। इसके बाद वे दोपहर डेढ़ बजे अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिह आर्य के निवास पर जाकर उनसे भेंट कर उनके साथ भोजन भी करेंगे। तत्पश्चात वे दोपहर 2 बजे किले के अंदर भागोरिया पर्व के अंतिम हाट बाजार में में सम्मिलित होंगे। वे 4 बजे के लगभग वापस भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे। सीएम श्री यादव के प्रथम बार नगर आगमन पर उनका जोरशोर से स्वागत व कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। हेलिपेड के लिए निवाली रोड होम्योपैथिक कॉलेज के सामने साफ सफाई की जा रही हैं। लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद सुमेरसिह सोलंकी, जिला अध्यक्ष कमलनयन इंगले के अलावा जिला पुलिस अधीक्षक व एसडीएम अभिषेक सराफ ने भी कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button