.
मध्यप्रदेशखरगोनमहाराष्ट्रमुख्य खबरेराजनीति

बड़वाह। बड़वाह में महेश्वर रोड़ फोरलेन चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों की बैठक….विधायक ने व्यापारियों की सुनी समस्या…

.

कपिल वर्मा बड़वाह। महेश्वर रोड के प्रस्तावित चौड़ीकरण से पीड़ित व्यापारियों और निवासियों का संघर्ष जारी है। इस तारतम्य में महेश्वर रोड बचाओ समिति द्वारा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में विधायक सचिन बिरला ने कहा कि महेश्वर रोड के प्रस्तावित 50-50 फीट चौड़ीकरण के कारण व्यापारियों और निवासियों को होने वाली कठिनाइयों से मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे और महेश्वर रोड के प्रस्तावित चौड़ीकरण को संशोधित कर 30-30 फीट करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। विधायक ने कहा कि महेश्वर रोड पर यातायात के दबाव को कम करने के लिए वैकल्पिक मार्ग दादा दरबार से रामगढ़ तक सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।

इसके अलावा नेशनल हाईवे के अंडरपास से पंचवटी होटल तक नहर के दोनों ओर सड़क निर्माण का चौड़ीकरण कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। इन वैकल्पिक मार्गों के विकास से महेश्वर रोड पर यातायात का दबाव कम होगा।विधायक ने कहा कि महेश्वर रोड के पीड़ित व्यापारियों और रहवासियों की लड़ाई दिल्ली तक लड़ेंगे। व्यापारियों और रहवासियों ने विधायक को ज्ञापन भी सौंपा।

इसके पूर्व समाजसेवी नवरतनमल जैन ने महेश्वर रोड के प्रस्तावित चौड़ीकरण के कारण व्यापारियों और निवासियों को होने वाले नुकसान पर विस्तार से प्रकाश डाला। जैन ने कहा कि महेश्वर रोड के दोनों ओर 50-50 फीट के प्रस्तावित चौड़ीकरण को निरस्त किया जाना चाहिए।क्योंकि यदि महेश्वर रोड का चौड़ीकरण होने से व्यापारियों के व्यवसाय पर अत्यंत विपरीत प्रभाव पड़ेगा और अनेक रहवासी पुश्तैनी आवासों से वंचित हो जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि शासन के निर्णयानुसार बड़वाह नगर के जय स्तंभ से लेकर नेशनल हाईवे के अंडरपास तक सड़क के सेंटर से दोनों ओर 50-50 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा। शासन के इस प्रस्ताव का महेश्वर रोड के व्यवसायियों और रहवासियों ने मोर्चा खोल रखा है। महेश्वर रोड बड़वाह नगर का सर्वाधिक व्यस्ततम व्यापारिक मार्ग है। इस मार्ग पर बड़ी संख्या में दुकानें, व्यापारिक संस्थान,शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और आवासीय भवन स्थित हैं।

इस मार्ग पर दोनों ओर 50-50 फीट जमीन का अधिग्रहण करने से बड़ी संख्या में दुकानें,व्यापारिक संस्थान और आवासीय भवन तोड़ना पड़ेंगे। इससे व्यापारियों और निवासियों को बड़े पैमाने पर हानि होगी और रोजगार पर अत्यंत विपरीत प्रभाव पड़ेगा। महेश्वर रोड के व्यापारियों और रहवासियों ने बड़वाह नगर के जय स्तंभ से लेकर नेशनल हाईवे के अंडरपास तक सड़क के दोनों ओर 30-30 फीट जमीन अधिगृहित करने की मांग की है। ऐसा करने से अनेक दुकानें,व्यापारिक संस्थान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तथा आवासीय भवन टूटने से बच जाएंगे और रोजगार पर भी विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा।

बैठक में नपा उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, पार्षद विष्णु वर्मा, सोहन शाह, अजहर तंवर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और रहवासी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!