धारमुख्य खबरे

धार; महाराष्ट्र चुनाव में मिली प्रचंड विजय पर भाजपाइयों ने मनाया विजय उत्सव, आतिशबाजी कर बांटी जलेबी, मिठाइयां

धार। अमन चौहान। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव तथा उत्तर प्रदेश उप चुनावों पर मिली प्रचंड विजय पर भारतीय जनता पार्टी धार के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय पर विजय उत्सव मनाया तथा आतिशबाजी के साथ मिठाइयां व जलेबी बांटी।
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिला कार्यालय में एकत्रित होकर भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड विजय पर एक दूसरे को बधाई प्रेषित की तथा एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। महाराष्ट्र तथा उत्तर प्रदेश के विजय का असर पूरे प्रदेश समेत जिले में भी दिखाई दिया तथा पार्टी के विजय उत्सव पर जमकर आतिशबाजी की गई।

054337b7 6a3c 4d75 8293 3575c6f2e6e4


शनिवार दोपहर से ही परिणाम रूझानों को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ता कार्यालय पर एकत्रित होने लगे तथा एक दूसरे को बधाई देते नजर आये। अपने वक्तव्य में जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी ने कहा कि महाराष्ट्र में अब तक ये हमारा सबसे बढ़िया प्रदर्शन है और झारखंड में भी पार्टी ने अच्छी सीटें प्राप्त की हैं जो पिछली बार से प्रदर्शन से काफी ज्यादा हैं। जिलाध्यक्ष जी ने कहा हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सरकार की जनप्रिय योजनाएं और भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों ने इस विजय का मार्ग प्रशस्त किया है। चुनावों मे आज का चुनाव परिणाम ये प्रमाणित करता है सारा राष्ट्र अब भारतीय जनता पार्टी को स्वीकार कर चुका है और भारतीय जनता पार्टी ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकती है।

6ecbc1c7 f348 41a8 b986 6a723b6dac50


विजय उत्सव के कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, जिला महामन्त्री प्रकाश धाकड़ए जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौड़ व नितेश अग्रवालए जिला कार्यालय मंत्री जगदीश जाट, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, सह मीडिया प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी, दीपक शर्मा, मनीष प्रधान, धर्मेन्द्र जोशी, हुकुम लश्करी, दीपक बीडकर, विवेक गौड़, राजेश डाबी, सन्नी होडा, अनिल यादव, अनिल गेहलोद, देवेंद्र रावल, अजय राठौर, राकेश चौहान, जयराज देवड़ा, बादल मालवीय, महेश बोडाने, सोनिया राठौड़, कमलेश पटीदार, नमन रावल, कुंदन भूरिया, प्रभात गुप्ता भय्युराम, राजेंद्र राठौड़ जतिन मौर्य, करण पटेल, रेव सिंह भाभर, राधेश्याम निगम, चिराग रघुवंशी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

781e071f bf2a 41fd b6fa 88f3b5b9dc93

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!