विविध

ऐतिहासिक दशहरा मैदान पर 250 फुट लंका का निर्माण कर बुराई का प्रतीक 111 फुट विशालकाय रावण का दहन किया जाएगा।


इंदौर । दशहरा महोत्सव समिति दशहरा मैदान के संयोजक सत्यनारायण सलवाडीया,अध्यक्ष श्री पिंटू जोशी ने बताया कि दशहरा के महापर्व पर हर वर्ष की तरह ऐतिहासिक दशहरा मैदान पर 250 फुट लंका का निर्माण कर बुराई का प्रतीक 111 फुट विशालकाय रावण का दहन किया जाएगा।
सलवाडिया ने बताया कि हर वर्ष के अनुसार इस बार भी विशालकाय रावण का दहन दशहरा मैदान पर होगा जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही है। रावण का धड़ दशहरा मैदान पर पहुंच गया है। बाकी रावण के पुतले के अनेक अंग दादावाड़ी स्थित स्कूल मैं तैयारी कर तैयार किया जा रहा है।
कलाकार प्रवीण हड़गांवकर लालू लाहोरिया, मनोज ठाकुर, लकी सलवाडीया,राजाराम बोरासी आदि द्वारा रावण के पुतले का निर्माण कर रहे हैं।
संस्था के नारायण सिंह यादव,सुरेश मिंडा, प्रहलाद शर्मा, अरुण माहेश्वरी,जितेंद्र रवादिया, शंकर चिंतामणि अपना योगदान दे रहे है।

Show More

Related Articles

Back to top button