बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी; सांसद खेल महोत्सव 2025 की तैयारियां जोरों पर, 1 लाख से अधिक पंजीकरण के साथ नया रिकॉर्ड

युवाओं में खेल भावना और अनुशासन जगाने के उद्देश्य से बड़वानी में होगा ऐतिहासिक आयोजन

बड़वानी जिले में सांसद खेल महोत्सव 2025 की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। 1,01,291 पंजीकरण के साथ यह आयोजन मध्यप्रदेश में प्रथम और देश में सातवें स्थान पर है। महोत्सव का लक्ष्य युवाओं को खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है।

 

रिकॉर्ड पंजीकरण के साथ शुरू होंगी प्रतियोगिताएं

बड़वानी, 23 सितम्बर। खरगोन-बड़वानी लोकसभा सांसद और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। अब तक 1,01,291 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है, जिससे यह आयोजन मध्यप्रदेश में प्रथम और देश में सातवें स्थान पर है।

10 1

युवाओं को मिलेगा मंच, खेलों का होगा महाकुंभ

गजेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि महोत्सव की विस्तृत रूपरेखा, प्रतियोगिताओं की श्रेणियां और आवश्यक व्यवस्थाओं की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। यह आयोजन युवाओं में अनुशासन, खेल भावना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देगा। प्रतियोगिताएं मंडल स्तर से जनपद और जिला स्तर तक तीन चरणों में होंगी।

बड़वानी जिले के 26 मंडलों और 7 जनपद पंचायतों कृ बड़वानी, पाटी, राजपुर, ठीकरी, सेंधवा, निवाली और पानसेमल में प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें बालक, बालिका, युवा, महिला और पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

24 खेलों में प्रतिभाओं का होगा सम्मान

कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, गिल्ली डंडा, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, लॉन टेनिस, बैडमिंटन, तीरंदाजी, 100 मीटर दौड़, नींबू रेस, कुर्सी दौड़ और दिव्यांगजन के लिए पंजा कुश्ती जैसे 24 खेलों का आयोजन होगा।

महिला वर्ग में हॉकी, कबड्डी और फुटबॉल में प्रथम को 71,000 और द्वितीय को 51,000 रुपये दिए जाएंगे। पुरुष वर्ग में क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल और कबड्डी में समान पुरस्कार राशि रहेगी। अन्य खेलों के लिए 21,000 से 5,100 रुपये तक की राशि निर्धारित है।

11 1

जिले में खेल संस्कृति को नई पहचान

गजेंद्र सिंह पटेल ने युवाओं से खेल महोत्सव में भाग लेने की अपील की और कहा कि यह आयोजन खेल संस्कृति और अनुशासन को नई दिशा देगा। यह बड़वानी जिले के लिए ऐतिहासिक अवसर होगा, जो युवा पीढ़ी को स्वस्थ और ऊर्जावान जीवन की ओर प्रेरित करेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!