इंदौरविविध

अभ्यास मंडल कार्यकर्ता ,छात्र छात्राओं, पुलिस के साथ यातायात सुधार ,जन जागरुकता अभियान के लिए सड़क पर

इंदौरअभ्यास मंडल की इस अभियान को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा स्कूल कॉलेज स्वयं इस अभियान में जुड़ रहे है।डॉ कुलदीप अग्निहोत्री, प्रो ऋचा पांडे, प्रो कमलेश नामदेव, प्रो अंकित जैन, प्रो चंद्र प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के छात्र, छात्राओ ने मोर्चा सम्हाल रखा था। उनका साथ दिया रेडिसन चौराह के सभी सिग्नल प्वाइंट पर अभ्यास मंडल कार्यकर्ता, छात्र छात्राओं ,यातायात पुलिस ने ,हाथो में जन जागरुकता की तख्तियां लेकर यातायात सुगमता से संचालित कर रहे थे. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह नेनियमो का पालन करने वाले वाहन चालकों का सम्मान गुलाब की कली देकर किया श्री अमित सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य है आप अपने परिवार के कर्णधार हैं आप पर परिवार समाज व देश की जिम्मेदारी है, आपको स्वयं को नियमों का पालन करना है व अपने परिवार व दोस्तों को भी इसके लिए प्रेरित करना है। भारत देश में हर साल लाखों लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हो जाती है जो की काफी चिंता का विषय है। अभ्यास मंडल के द्वारा शहर के यातायात को सुधारने में लगातार जो प्रयास किया जा रहा है वह सराहनीय है। हम आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे और इंदौर के यातायात को बेहतर बनाने में लगातार प्रयास करेंगे। यातायात प्रबंधन पुलिस से एसीपी मनोज कुमार खत्री ,सूबेदार अमित कुमार यादव, रणजीत सिंह सूबेदार सुरेंद्र सिंह चौहान, सूबेदार आशा यादव…. इस दौरान उपस्थित थे इंदौर शहर में यातायात जागरूकता में सराहनीय कार्य करने पर एडिशनल सीपी श्री अमित सिंह द्वारा यातायात पुलिस के एजुकेशन विंग के आरक्षक सुमन्तसिंह कछावा का सम्मान कर पीठ थपथपाई। सुधार के अच्छे कार्य में भाग ले रहे छात्रो को चेयरमन डॉ रंजन मित्तल, पूर्व कलेक्टर सी बी सिंह, श्याम सुंदर यादव, डॉ शंकर गर्ग, डॉ मनीषा गौर ने प्रमाण पत्र प्रदान किए*
अभ्यास मंडल के रामेश्वर गुप्ता,, मुरली खंडेलवाल,अजिंक्य डंगावकर, एन के उपाध्याय,दिलीप वाघेला, सुशीला यादव,शरद सोमपुरकर , द्वारका मालविया उपस्थित थे, संचालन माला सिंह ठाकुर और शफी शेख ने किया।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!