बड़वाह। सांसद, विधायक एवं नपाध्यक्ष ने दुकानदारों से कहा कि जीएसटी में कमी का लाभ जनता को दे…

कपिल वर्मा बड़वाह। पिछले दिनों केंद्र की भाजपा सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में जीएसटी की दरों को कम करने की घोषणा की। इसी के मद्दे नजर भाजपा ने जीएसटी बचत उत्सव मना रही है।
पार्टी संगठन द्वारा सांसदों, विधायकों, नगर निकाय अध्यक्षों को जवाबदारी दी है कि इस जीएसटी बचत का लाभ सीधे जनता को तत्काल मिलना प्रारंभ होना चाहिए इसलिए दुकान दुकान जाकर संपर्क करे।
इसी अभियान के तहत शुक्रवार को बड़वाह मे क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल,विधायक सचिन बिरला एवं नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ शहर के दुकानदारों से दुकानों पर जाकर संपर्क किया ओर अनुरोध किया कि जीएसटी का लाभ आमलोगों तक तत्काल पहुंचाए।
इसके बाद सांसद ने बड़वाह के वन क्षेत्र में स्थित नगर वन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण किया। इसके साथ ही सांसद विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने नगर वन का भ्रमण किया।
इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता, जितेंद्र सुराणा, पार्षद रजनी भंडारी, रोमेश विजयवर्गीय, दीपक सिंह ठाकुर, रवि एरन, अर्जुन केवट, अनोक चंद मंडलोई, महेश गुर्जर के साथ समस्त भाजपा के नेता मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।



