मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा। खेल गतिविधियों में दिखाया दम, जीते मेडल

ब्लॉक स्तरीय नेहरू युवा उत्सव का आयोजन किया गया।

सेंधवा। नेहरू युवा केंद्र एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री की मंशानुरूप पंच, प्राण और आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के उपलक्ष में ब्लॉक स्तरीय नेहरू युवा उत्सव का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम 15 से 29 वर्ष के आयु वर्ग के युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से बुधवार दोपहर में शासकीय बालक उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेंधवा में आयोजित किया गया था।
जिसके अंतर्गत खो खो, रस्सी खींच, गोला फेक, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खो-खो में 12वीं जीव विज्ञान विजेता रही। एवं 11वीं वाणिज्य उपविजेता रही। गोला फेंक प्रतियोगिता में फूल सिंह कैलाश कवछे प्रथम, शिवम चंद्रभान राठौर द्वितीय, विशाल इनेश जमरे तृतीय रहे। रस्सी खींच प्रतियोगिता में 11वीं जीव विज्ञान विजेता, 11वीं कॉमर्स उपविजेता, 12वीं कला संकाय उपविजेता रही। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में निलेश रुमालिया चौहान प्रथम, फुलसिंह कैलाश कवछे द्वितीय शिवम प्रकाश राठौड़ तृतीय रहा। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में विकास भीमसिंग मेहता प्रथम, आकाश ब्रज विलास शर्मा द्वितीय, दक्ष खुमसिंग कनोजे तृतीय रहे।
4214a6c7 fc60 4a2e 8f35 39a2424d341c

विजेताओं को किया सम्मानित- इसके समापन में मुख्य अतिथि शासकीय उत्कृष्ट बालक उमावि प्राचार्य श्री किशन सिंह राजपूत, मुकेश सोलंकी, अंतिम बाला शर्मा, सुवालाल आर्य ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया। नेहरू युवा केंद्र उत्सव के आयोजन में बालक उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं नेहरू युवा केंद्र के गुनगुन कनोजे, दिनेश मोरे, सुनील बडोले उपस्थित थे। पीटीआई सुरेश जमरे एवं मढ़ी सोलंकी का विशेष सहयोग रहा।
8b40a42e f8d4 45a5 bb80 a686b9fea8ad

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button